News24you

News you are looking for

Himadri Singh शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के घर में लाखों की चोरी

Himadri Singh शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के घर में लाखों की चोरी

Himadri Singh शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के घर में लाखों की चोरी की घटना के बाद हड़कंप है। पुलिस ने चारों ओर पहरा लगा दिया, फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लगा है।

 

जानकारी के अनुसार एक माह से दिल्ली प्रवास में रह रही सांसद हिमाद्री सिंह के घर में बीती रात लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और सोने-चांदी के बर्तन चोरी हो गए हैं।

इसकी शिकायत सांसद के पति ने पुष्पराजगढ़ के राजेंद्र ग्राम थाना में दर्ज कराई है। थाने में सांसद पति नरेंद्र मरावी के द्वारा दी गई शिकायत में उल्लेख है कि, विगत 1 माह से मैं और मेरी पत्नी सांसद हिमाद्री सिंह, लोकसभा सत्र के कारण दिल्ली प्रवास में थे। उन्होंने ये भी कहा कि, हम जल्दबाजी में अलमारी को खुला छोड़कर चले गए थे. दिल्ली प्रवासी वापस लौटने के बाद अलमारी में गहनों के डब्बे से सोने चांदी के गहने जेवर और सोने चांदी के बर्तन नहीं मिलने पर अज्ञात चोर के पर थाना राजेंद्र ग्राम में मामला दर्ज करवाया है।