Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Heavy rainfall VIDEO: भारी बारिश से कटनी में पुल-पुलिया डूबे, जबलपुर में स्कूलों में छुट्टी घोषित

Heavy rainfall: कटनी में नदियों में निरंतर पानी बढ़ रहा है। कई छोटे पुल पुलिया डूब गए तो वहीं निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं जबलपुर में भारी बारिश के बाद कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
katni rain katni rain
कटनी जिले में पिछले 24 घंटे से कभी रिमझिम तो कभी तेज हो रही बारशि से नदी-नाले उफान पर है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बड़वारा पथवारी गांव के पास महानदी पर बना स्टाॅपडेम ओवरफ्लो हो गया है।

बगदरी पुल के ऊपर करीब 6 फीट पानी

बरही खितौली से उमरिया रोड में बगदरी पुल के ऊपर करीब 6 फीट पानी है, जबकि खितौली से चंदिया मार्ग में कर्चुलिहा के पास उमरार नदी के पुल के ऊपर सात फीट पानी है। जिसके कारण दोनों ही पुल से आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही कटनी नदी पर बनाया गया बैराज भी लबालब भग गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने कटनी जिले में अति भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो एलर्ट जारी किया है। जिले में अब तक 558.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो की पिछले साल से 47 मिलीमीटर अधिक है।

 

कटाए घाट में ओव्हरफ़्लो

बैराज के लबालब भर जाने के बाद महापौर प्रीति सूरी ने प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति के निर्देश जल प्रदाय विभाग को दिए हैं। साथ ही अतरिक्त मोटर पंप लगाकर वर्षाजल को पाइप लाइन के माध्यम से खदानों में सहेजने और बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए जाने के लिए कहा। जलभराव संबंधी प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

katni rain

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp