Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Katni Live: कटनी में बरसते पानी के बीच 68 वां दधिकांदो महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा, देखें फोटो

Katni Live कटनी में बरसते पानी के बीच 68 वें दधिकांदो महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

katni dadhikando

बधाई उत्सव कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें शामिल बच्चों तथा युवक युवतियों ने माहौल कन्हैया के रंग में रंग दिया।

katni dadhikando

दिन भर बारिश के बाद शाम को भी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही लेकिन मटकी फोड़ने गोविंदाओं की टोली के उत्साह में कमी नहीं थी।

katni dadhikando

बालो कृष्ण कन्हैया लाल की जय, आला रे गोविंदा आला रे, मटकी संभाल बृजवाला रे, नंद घर आनंद भयो जैय कन्हैयालाल की, एक से बढ़कर गगनभेदी जयघोष, भगवान की एक झलक पाने आतुर लोग, मटकी फोडऩे के लिए मची गोविंदाओं की होड़ यह नजारा था रविवार को शहर का।

katni dadhikando

अवसर था श्री बधाई उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित 68 वां दधिकांदों महोत्सव का। शहर में धूमधाम से दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई।

katni dadhikando Katni Live: कटनी में बरसते पानी के बीच 68 वां दधिकांदो महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा, देखें फोटो Katni Live: कटनी में बरसते पानी के बीच 68 वां दधिकांदो महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा, देखें फोटो

श्री बधाई उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित 68 वां दधिकांदों महोत्सव का। Shri Krishna Janmashtami शहर में धूमधाम से दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। लक्ष्मीनारायण मंदिर से पूजन और महाआरती के बाद दंधिकांदों महोत्सव का जुलूस शुरू हुआ। यहां पर मटकी भी फोड़ी गई। शोभायात्रा शुरू होकर शेर चौक, झंडाबाजार, घंटाघर, गर्ग चौराहा, हीरागंज, मेनरोड हनुमान मंदिर, सुभाष चौक से मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp