Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Heavy Rainfall इस बार सही साबित हुआ पूर्वानुमान, कटनी में पूरी रात बरसा पानी, अगले 2 दिन भी बारिश का अलर्ट

Heavy Rainfall इस बार मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। पूरे मानसूनी सीजन में कटनी जिला पानी को लगभग तरसता रहा, बारिश वैसी नहीं हुई जैसा पूर्वानुमान लगाया जा रहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं।

शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश ने देर रात होते होते पूरे कटनी जिले को अहसास करा दिया कि भारी बारिश क्या होती है। बारिश रात भर नहीं थमी तो सुबह से भी पानी यथावत गिर रहा। कटनी के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया,नदी नालों में भी पानी दिखने लगा, किसानों के माथे पर चिंता की लकीर कम हुई तो वही घटते जमीन के जल स्तर को भी संजीवनी मिल गई।

रविवार छुट्टी का दिन लोगों ने भी खूब लुफ्त लिया मानसून की पहली झड़ी का। सावन भले ही सूखा निकला पर भादों लगता है बारिश की कमी को पूरा कर देगी। मौसम विभाग ने कटनी सहित प्रदेश के 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी अगले दो दिन तक होने का दावा किया है जो लगता है इस बार सच साबित होगा।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp