Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिष

Weekly Numerology अपने मूल्यांक से जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह

Weekly Numerology (22nd August to 28th August 2022): मूलांक 1- आर्थिक मामलों में जोखिम लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें। सेहत को संतुलित रखने के लिए भोजन भी संतुलित रखना होगा। विशेष व्यक्ति का योगदान मिलेगा। जीवन में कुछ पल कीमती और यादगार होते हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग है।

मूलांक 2- रिश्तेदारों से चल रही अनबन को दूर करने में आपकी विशेष भूमिका होगी। किसी गलत काम के लिए समय बर्बाद न करें। फिलहाल आपका खर्चा ज्यादा होगा, लेकिन घबराएं नहीं। व्यापार में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनका सामना समझदारी के साथ करने में सफल रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। नई साझेदारी का निर्माण होगा। यह नवीन शुरुआत लाभकारी रहेगी।

मूलांक 3- किसी जमीन से जुड़े विवादों को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी। अचानक आने वाली समस्याओं का समाधान पाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण आरामदायक होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। स्थानांतरण की संभावना है।

मूलांक 4- आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इच्छाशक्ति में कुछ कमी आएगी। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। घर में उचित समय न मिलने से पारिवारिक कलह हो सकती है। मकान आदि का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। व्यापारिक लोग अपने बिजनेस का विस्तार करेंगे। प्रेमी से मुलाकात होगी।

मूलांक 5- पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। भावुकता के बजाय कमजोरी को दूर करना जरूरी है। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। अपने व्यापार से जुड़ी बात किसी के साथ साझा न करें। किसी दूसरे के कारण पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। छोटे भाई-बहन के विवाह की बात पक्की होगी।

मूलांक 6- पिछले कुछ समय से चल रही योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। पैसों को लेकर परेशानी होगी, लेकिन किसी करीबी से समस्या का समाधान होगा। आप अपने भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। मानसिक तनाव से बचें।

मूलांक 7- कर्तव्यों और कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। अटके हुए पुराने रुपए को पुनः प्राप्त करने का समय अनुकूल है। वाहन का इस्तेमाल पूरी सावधानी के साथ करें। परिवार में शांति आएगी। पुराने पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे। जो भी कार्य या प्रयास आप करेंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा से संबंधित कार्य में सप्ताह गुजरेगया।

मूलांक 8- कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक व्यवस्था से संबंधित बाधाएं दूर होने से राहत की सांस लेंगे। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। कमाई अच्छी होगी। व्यापार या करियर से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वयं को थोड़ा सा समय दें। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मूलांक 9- विरोधी आपके प्रति कुछ नकारात्मक स्थितियां पैदा करेंगे। आप उन्हें हल करने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक गतिविधियां अधिक हो सकती है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों को आपकी मुश्किलों में पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में सभी बाधाओं के बीच पूरे मन से लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp