Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Umariya में उफनाती Mahanadi में स्टंट कर वीडियो बना रहा पुलिस वाला बह गया, देखें वीडियो

Umariya में उफनाती Mahanadi में स्टंट कर वीडियो बना रहा पुलिस वाला बह गया। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से तेज बहाव में डूबने की दूसरी घटना सामने आई है। चंदिया क्षेत्र के करहिया गांव स्थित महानदी डैम में नहाने गया पुलिस का जवान प्रीतम लोधी उम्र 25 वर्ष डूब गया है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रबंधन की टीम भी रेस्क्यू नहीं कर पा रही है। आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। वह किस वजह से गांव गया था यह पता नही चल पा रहा है।

कर रहा था स्टंट, बनवा रहा था वीडियो

पुलिस जवान के नदी में बहने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि जवान स्टंट कर रहा था और अपने स्टंट का वीडियो बनवा रहा था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस का जवान नदी के बीच में बने डैम के ऊपर चहलकदमी कर रहा है। इसके बाद वह तेज धारा में छलांग लगा देता है। छलांग लगाने के काफी देर बाद तक पुलिस का जवान दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन कुछ क्षण बाद ही वह दो तीन बार ऊपर नीचे होता हुआ दिखाई देता है और उसके पश्चात उसका कहीं पता नहीं चलता।

लगातार बारिश से हालात बिगड़े

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नदी नाले उफान पर हैं और लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है। ग्राम पंचायत घुलघुली में पानी का जमाव हो गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत घुनघुटी में नाले का पानी लोगों के घर में भर गया, जिसके कारण लोगों के कच्चे मकानों को गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी हर तरफ दौड़ रहे हैं और स्थिति पर नजर जमाए हुए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp