Healthजरा हट केज्ञान

Health Tips: ब्लड प्रेशर, वजन और शुगर, तीनों को नियंत्रित करने के लिए कीजिए इस चमत्कारी चीज का सेवन

Health Tips अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट स्वस्थ वसा, फाइबर, कई तरह के विटामिन्स और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है।

Health Tips हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसे हृदय रोग और स्ट्रोक का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट खाने से उच्च रक्तचाप वाले लोगों को लाभ मिल सकता है।  पिछले एक दशक में जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है, उनमें ब्लड प्रेशर, वजन और ब्लड शुगर की समस्या सबसे अधिक रही है।

इन तीनों ही समस्याओं को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत ही खतरनाक मानते हैं क्योंकि यह कई अन्य अंतर्निहित बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ऐसे में समय रहते इनको नियंत्रित करना बहुत आवश्यक हो जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इन तीनों को नियंत्रित करने में एक सूखे मेवे का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है, वह है- अखरोट।

Health Tips अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट स्वस्थ वसा, फाइबर, कई तरह के विटामिन्स और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना अखरोट खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Health Tips वजन कम करने में सहायक

अखरोट के सेवन को अध्ययनों में वजन कम करने के लिए बहुत ही फायदेमंद पाया गया है। अखरोट खाने से आपको भूख को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। मोटापा के शिकार 10 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि प्लेसबो ड्रिंक की तुलना में पांच दिनों तक दिन में एक बार लगभग 48 ग्राम अखरोट से बनी स्मूदी पीने से भूख को कम करने में मदद मिल सकती है। यह वजन को घटाने में विशेष लाभदायक हो सकती है।

Health Tips मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी

अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट, टाइप 2 मधुमेह के जोखिम और वजन को कम करने में भी लाभदायक हो सकता है। अधिक वजन के कारण ब्लड शुगर बढ़ने का भी जोखिम अधिक होता है। टाइप 2 मधुमेह वाले 100 लोगों पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि 3 महीने तक रोजाना 1 बड़ा चम्मच कोल्ड प्रेस्ड अखरोट के तेल का सेवन करने से मधुमेह को कम करने में मदद मिल सकती है। यह फास्टिंग ब्लड शुगर में 8 फीसदी तक की कमी कर सकता है।

Health Tips: सर्दियों में खाइए गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

Health Tips ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसे हृदय रोग और स्ट्रोक का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट खाने से उच्च रक्तचाप वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अखरोट हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कई तरीके से लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button