Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

Happy New Year 2023 देश भर में नए साल का जश्न, लोग कर रहे साल 2023 का स्वागत

Happy New Year 2023 सभी ने अपने-अपने तरीके से पुराने साल को विदा और नए साल का स्वागत किया। धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ रही। नए साल के स्वागत का उत्साह इतना था कि लोगों में कोरोना का खौफ तक नहीं दिखा।

भारत में भी नए साल का जश्न शुरू हो चुका है, वहीं दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां हर कोई पहले जश्न में साराबोर हो गया है। प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।

Happy New Year 2023 देश भर में नए साल का जश्न, लोग कर रहे साल 2023 का स्वागत

इन देशों के बाद दूसरा नंबर न्यूजीलैंड का है, जहां करीब एक घंटे बाद नए साल का स्वागत होता है। शनिवार को यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। यहां पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

31 दिसंबर से यहां शुरू हो जाता है सेलिब्रेशन 
31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद 5:30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा सात अन्य लोकेशन पर नए साल का स्वागत होता है।

साढ़े सात बजे से यहां जश्न 
31 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो जाता है।

Happy New Year 2023 देश भर में नए साल का जश्न, लोग कर रहे साल 2023 का स्वागत

भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न 
रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp