HOME

Ganv Chalo Abhiyan बूथ के सुदृढ़ीकरण कार्यकर्ताओं की सजगता व विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए गांव चलो अभियान: अभिलाष पांडे

भाजपा के गांव चलो अभियान को लेकर जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यशाला

कटनी। गांव चलो अभियान बूथ का सुदृढीकरण तथा कार्यकर्ता के सजगता के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता इसी उद्देश्य को पूरा करने सम्पूर्ण देश मे 7 लाख बूथों तक पहुंचने के लिए चलो गांव की ओर अभियान 4 फरवरी से प्रारंभ होगा जो 11 फरवरी तक प्रदेशभर में चलेगा। यह विचार आज अभियान को लेकर आवश्यक कार्यशाला में जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने व्यक्त किये।

Ganv Chalo Abhiyan बूथ के सुदृढ़ीकरण कार्यकर्ताओं की सजगता व विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए गांव चलो अभियान: अभिलाष पांडे

 

श्री पांडे ने कहा कि हमारे बूथ स्तर की संरचना से ही हमने विजय अभियान ने सफलता प्राप्त की। अब प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता गांव में एक दिन व्यतीत करेगा। भाजपा सरकार की मंशा है कि बूथ स्तर पर लोगों तक सरकारी योजनाओं के पहुँचने की जानकारी लेने के साथ सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराना तथा लोकसभा चुनाव के लिए जनता का समर्थन जुटाना इसका मुख्य धेय्य है।

 

विधायक श्री पांडे ने कहा कि की वोटर की जानकारी, गांव की सामाजिक स्थिति आदि की सम्पूर्ण जानकारी भाजपा के गांव में एक दिन गुजारने वाले कार्यकर्ता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर बढाने का दायित्व इस अभियान की मूल आत्मा है। जिले के बाद मण्डल की कार्यशाला में पिछले चुनाव की जानकारी भी गांव चलो अभियान का उद्देश्य होगा। इस महाभियान में एक एक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिसके लिए जिला एवं मंडलों के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हैं।

 

इससे पहले कटनी जिला कार्यालय में विधायक अभिलाष पांडे का भव्य स्वागत किया गया। गांव चलो अभियान कार्यशाला के बारे में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने आवश्यक जानकारी दी। इसी तरह गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी रवि खरे ने इस अभियान के लिए संगठन के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री राजेश चौधरी मंचासीन थे। इस अवसर पर अपेक्षित भाजपा जिला पदाधिकारी चेतन हिंदुजा, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, भारत पटेल, अंकिता तिवारी, रामु साहू, शिवम शर्मा, मीना कश्यप, किरण जैन, सत्यनारायण अग्रहरि, अश्वनी गौतम, आशीष गुप्ता, विजय गुप्ता, ओंकार मिश्रा, कौशल दुबे, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, संकल्प तिवारी, मंडलों के अध्यक्ष मनीष दुबे, मनीष मिश्रा, कमलेश सेन,प्रशांत राय, गोविंद सिंह, नितिन पांडेय, केशव यादव, प्रमोद सोनी, शिवगोपाल चतुर्वेदी, वागीश आनंद, लोकेश ब्यौहार, अमित पुरी सहित अभियान के मंडल संयोजक, सहसंयोजक एवँ दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

Show More

Related Articles

Back to top button