Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHealthज्ञान

Gale Ki kharash: गले की खराश से है परेशान, तो दवाइयों से पहले इन चीज़ों को कर लें एक बार Try

Gale Ki kharash कड़ाके की ठंड में बॉडी को गर्म रखने और गले की खराश से राहत पाने के लिए आज हम ऐसे कुछ ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे जिन्हें बनाना तो आसान है ही साथ ही इनका असर भी तुरंत नजर आने लगता है। सर्दियां शुरू होते ही जुकाम और गले में खराश की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में बार-बार चाय पीने से बेशक थोड़ी राहत तो मिलती है गले को, लेकिन साथ ही साथ बहुत ज्यादा मात्रा में चाय के सेवन से एसिडिटी की प्रॉब्लम भी परेशान कर सकती है। ऐसे में इन परेशानियों से राहत पाने के लिए आप इन तीन घरेलू उपायों को भी कर सकते हैं ट्राय, जो और कई तरह से भी हैं फायदेमंद।

Gale Ki kharash बेसन का शीरा

बेसन का शीरा बहुत ही जाना-माना और आजमाया हुआ नुस्खा है स्रदी-जुकाम से लेकर गले की खराश तक को दूर करने के लिए।

रेसिपी

इसके लिए बेसन को नॉन स्टिक पैन में सुनहरा होने भून लें। फिर इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाएं जिससे गांठें न पड़ें। इसके बाद इसमें हल्दी, इलायची पाउडर, गुड़ मिलाकर लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं। गरमा-गरम ही सर्व करें इसे। दिन में कम से कम दो बार तो जरूर इसका सेवन करें।

Gale Ki kharash

पालक सलाद

सर्दियों मे इस सलाद का सेवन गले की खराश, सर्दी-जुकाम से तो दूर रखता ही है साथ ही आपकी बॉडी को गर्म भी रखता है।

रेसिपी

सबसे पहले मशरूम को पैन में एक चम्मच तेल के साथ एक मिनट तक पका लें।

इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

इसे निकालने के बाद थोड़ा सा और तेल डालकर पालक को भी एक मिनट तक पका लें।

अब इसमें मशरूम, गोल्डेन ब्राउन किए हुए अदरक, लहुसन, नींबू का रस और सोया सॉस डाल दें।

गॉर्निशिंग के लिए ऊपर से भूने हुए सफेद तिल डाल दें।

गरमा-गर्म सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चीज़ भी डाल सकते हैं।

काढ़ा

काढ़े को गले की खराश दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है। जो आज से नहीं बल्कि काफी वक्त से सर्दी-जुकाम के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कोरोना काल में तो लोगों ने सेहतमंद रहने के लिए अलग-अलग तरह के काढ़े ट्राय किए, लेकिन सबसे फायदेमंद है मसालों से बनने वाला काढ़ा।

रेसिपी

एक कप पानी को पैन में डालकर उबलने के लिए रख दें। अब इसमें लौंग, अजवाइन, अदरक, तुलसी, हल्दी, दालचीनी को हल्का कूट कर डाल दें। अब इसके तब तक पकाएं जब तक कि पानी आधा न रह जाए। सबसे बाद में चुटकीभर नमक डालें और गर्मा-गरम ही इसे पिएं। दिन में दो बार के सेवन से ही राहत महसूस होने लगेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp