Death In The Temple कहते है मृत्यु का समय स्थान कारण सब निश्चित है पर यह निश्चित समय अगर भगवान के दर पर हो तो यह सौभाग्यशाली ही कहा जायेगा। कटनी में कल गुरुवार को ऐसे ही एक साईं बाबा के भक्त की मौत साईं के दर पर आई, चंद सेकेंड में आई इस मृत्यु का वीडियो देखकर आप भी आवाक रह जाएंगे।
कटनी निवासी राकेश मेहानी नामक शख्स की मृत्यु गुरुवार को कटनी के पहरुआ स्थित साईं मंदिर में ऐसे आई कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। राकेश शिरडी वाले साईं बाबा के भक्त थे। गुरुवार को भगवान साईं के पहरुआ स्थित मंदिर जाते थे। कल गुरुवार को भी मंदिर गए। यहां साईं बाबा के चरणों मे सिर रखा फिर उठ नहीं पाए। पलक झपकते राकेश मेहानी की मृत्यु हो गई।

कुछ देर लोग समझ नहीं सके लेकिन जब देर तक वह सिर झुकाकर वही स्थिति में रहे तब लोगों को शक हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हमेशा के लिए एक साई भक्त साईं के पास जा चुका था। जिसने भी यह सुना आवाक रह गया। राकेश मेहानी की हार्ट अटैक से म्रत्यु होना बताया जा रहा है।












