News24you

News you are looking for

DAVV Online Exam Indore: यूजी फाइनल ईयर और पीजी चौथे सेमेस्टर का टाइम टेबल अगले सप्ताह होगा घोषित

DAVV Online Exam Indore: यूजी फाइनल ईयर और पीजी चौथे सेमेस्टर का टाइम टेबल अगले सप्ताह होगा घोषित

DAVV Online Exam Indore। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यूजी फाइनल ईयर और पीजी चौथे सेमेस्टर की आफलाइन परीक्षा होनी है। ये परीक्षाएं मई में ली जाएंगी। इसके लिए अगले सप्ताह तक प्रत्येक कोर्स का टाइम टेबल घोषित कर दिया जाएगा। आफलाइन परीक्षा को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तैयारियां में जुटा है। परीक्षा से जुड़े नए दिशा-निर्देश जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये बातें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशेष तिवारी ने कही

फोन पर विद्यार्थियों के परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग ने परीक्षाएं कुछ समय के लिए आगे बढ़ाई हैं। 25 अप्रैल तक संक्रमण की स्थिति की समीक्षा होगी। उसके आधार पर विभाग से निर्देश मिलेंगे। तब तक विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं करेगा, इसलिए विद्यार्थियों को मई में परीक्षा के हिसाब से अपनी तैयारी रखनी चाहिए।