Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Cyber Crime MP 12 वीं तक पढ़ा शख्स पुलिस अधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बना कर ऐसे लगाता था लोगों को चूना

Cyber Crime MP 12 वीं तक पढ़ा शख्स पुलिस अधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बना कर लोगों को चूना लगाने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम संतोष गुप्ता है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बच्ची के ईलाज के नाम पर लोगों से धोखाधडी करने वाले आरोपी को चित्रकूट से सायबर क्राइम भोपाल ने गिरफ्तार किया।

आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हुबहु आईडी बनाकर बच्ची के केंसर के ईलाज के नाम पर फर्जी पेास्ट किया था। फेसबुक यूसर्स ने असली पुलिस अधिकारी की आईडी को समझकर आरोपी के फोन पे अकाउन्ट में पैसे डाल दिये।

आरोपी पिछले 03 माह से वरिष्ठ अधिकारी नाम का उपयोग कर बच्ची के केंसर का हवाला देकर फोन पे अकाउन्ट में पैसे डलवा चुका है ।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री अक्षय चौधरी के नेत्रत्व में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल श्री सचिन अतुलकर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ईलाज के नाम पर लोगो से धोखाधडी करने वाले आरोपी को चित्रकूट जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 29 मई 2022 को वसीम खान निवासी भोपाल के द्वारा सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि दिनांक 28.05.2022 को फेसबुक पर भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर सर के नाम से बनाई गई है जिसमें सचिन अतुलकर सर की फोटो लगी है उस फेसबुक आईडी से एक बच्ची के ईलाज के नाम पर फोनपे पर पैसे मांगे जा रहे है।

शिकायत आवेदन में आये तथ्यों एवं प्राप्त तकनीकि जानकारी के आधार पर फेसबुक खाते एवं फोनपे वाॅलेट के उपयोगकर्ताओं के विरूद्व अपराध क्रमांक 91/2022 धारा 419, 420 भादवि तथा 66सी,66डी आईटी एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी संतोष गुप्ता के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पाॅपुलर व्यक्तियों की फोटो गूगल से निकाल कर फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजता था और गूगल से बीमार बच्चों की फोटो निकाल कर इलाज के नाम पर स्वयं के फोन पे वाॅलेट में धोखाधडी पूर्वक जमा करवा लेता था। फोनपे वाॅलेट में पैसा आने पर वाॅलेट में पैसा आने पर वाॅलेट लिंक स्वयं के बैंक खाते से तुरन्त नगद निकाल लेता था।

सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात त्वरित कार्यवाही कर तकनीकि एनालिसिस से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चित्रकूट जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपीं से अपराध में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन एवं 02 सिम कार्ड जप्त किये गये है।

सायबर भोपाल-निरीक्षक किरण मरावी, उनि पारस सोनी, आर. 182 तेजराम सेन, आर. 2175 यतिन चैरे। थाना चित्रकूट- थाना प्रभारी सुधान्षु तिवारी, उनि आषीष वरडिके, आर. 894 गणेष विष्वकर्मा, आर. 326 दीपक मिश्रा की भूमिका थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp