Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHबॉलीवुड

Film Samrat Prithviraj मध्यप्रदेश में अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ टैक्स फ्री

prithviraj chauhan movie मध्यप्रदेश में अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ टैक्स फ्री होगी। सम्राट पृथ्वीराज” फिल्म (Film Samrat Prithviraj) मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने जा रही है. इसका ऐलान खुद सीएम शिवराज सिंह ने किया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री (Prithviraj Tax free In Madhya Pradesh) करने का फैसला लिया है, जिससे महान सम्राट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो. उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी अक्ष्य कुमार की फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान यशराज के बैनर तले बनाई गई है. इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एट्रेस मानुषी छिल्लर ने अहम भूमिका निभाई है. जानकारी के मुताबिक यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान पर लिखी किताब ‘पृथ्वीराज रासो’ पर आधारित है. 3जून को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की लव स्टोरी पर आधारित है. साथ ही फिल्म में मोहम्मद गौरी के साथ हुए युद्ध को भी दिखाया जाएगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp