Target Killing: कश्मीर में आतंकियों ने बैंक मैनेजर को गोली मारी, देखें VIDEO
Target Killing in Kashmir । कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग के मामले थम नहीं रहे हैं। कुलगाम में एक राजपूत महिला की हत्या के बाद आज आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की भी गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना भी कुलगाम इलाके में ही हुई है। राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
आतंकियों ने दो दिन महिला टीचर को मारी थी गोली
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। कुलगाम के गोपालपुरा में मंगलवार को संदिग्ध आतंकियों ने एक राजपूत महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला शिक्षिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि महिला शिक्षक का नाम रजनीबाला है। वह सांबा की रहने वाली थी और उसके पति का नाम राजकुमार है। सिर्फ मई माह में दूसरी बार किसी कश्मीरी पंडित की हत्या की गई है।

