Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona News देश मे फिर टेंशन दे रहा कोविड, महाराष्ट्र में आये 3 हजार से अधिक मामले

Corona News: देश में कोरोना का संकट एक बार फिर से देखा जा रहा है. कोरोना ने एक बार फिर तेजी से देश के बड़े शहरों को अपनी गिरफ्त में लिया है. महाराष्ट्र में हालात ये हैं कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग तीन हजार नए मामले सामने आए हैं. इनमें से मुंबई से 761 मामले सामने आए हैं और ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वेरिएंट BA.4 का एक और मामला सामने आया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो अभी भी वहां कोरोना संक्रमण को नहीं रोका जा सका है. पिछले 5 महीनों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है.

अगर हम इस राजधानी दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या के बारे में बात करें तो फरवरी महीने से लेकर जून तक दिल्ली में कोरोना से कुल 157 लोगों की मौत हो चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना माहामारी का खतरा अभी भी खत्म नहीं हुआ है. आपको बता दें कि इस साल दिल्ली में कोरोना के मामलों में कभी बढ़ोतरी हुई है तो कभी मामले घटे भी हैं. राजधानी में कोविड को लेकर इसी तरह से उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.  इस साल दिल्ली में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी है और इस साल 2022 में कोरोना से मरने वालों की संख्या पिछले पांच महीनों में बढ़ी है. कोरोना से इस साल फरवरी के बाद जून महीने में अधिक मौतों के मामले सामने आए है.

दिल्ली में कोरोना के मामले
दिल्ली में फरवरी से लेकर जून तक 157 लोगों की मौत हुई है, कोविड के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जून महीने में सबसे अधिक 51 मौते हुई हैं. इस साल के बीते पांच महीनों में राजधानी दिल्ली में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा इस प्रकार से है.

फरवरी – कोविड से 23 मौत

मार्च – कोविड से 26 मौत

अप्रैल – कोविड से 22 मौत

मई – कोविड से 35 मौत

जून – कोविड से 51 मौत

इसके साथ ही कोविड के बढ़ते आंकड़ों को देखें तो फरवरी में दिल्ली में कोरोना के 26941 मरीज थे, इसके बाद मार्च में 4734, अप्रैल में 17974, मई में 22336 और जून में 27610 मरीज थे. इस तरह से राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार उतार चढ़ाव के साथ बना रहा.

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले
देश में कोविड के बढ़ते मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 2,962 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद अब प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 79,85,296 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में से 761 मामले सिर्फ मुंबई से आए हैं. इनमें से ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वेरिएंट BA.4 से संक्रमण का एक और नया मामला सामने आया है. इसमें अब तक 6 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,940 हो गई है. आपको बता दें कि शनिवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2,971 मामले सामने आए थे और 5 मरीजों की मौत हुई थी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp