Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Electricity Fault कटनी में जरा देर बारिश में ध्वस्त हो जाती है बिजली आपूर्ति

Electricity Fault कटनी शहर में शनिवार रात और रविवार शाम जरा सी वर्षा से ही व्यवस्था गड़बड़ा गई। शनिवार में शहर के खिरहनी फीडर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। यही स्थिति रविवार को सुबह से लेकर दोपहर और शाम तक रही।

शाम को बिजली गई आम नागरिक उमस और गर्मी से परेशान हो गए। इसके बाद भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया। इस वर्ष शुरुआत से ही यही हो रहा है। कटनी में जरा सी वर्षा में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। वर्षा आंधी की शुरूआत करीब एक माह से यही स्थिति चल रही है।

जानकारी के अनुसार कटनी में 14 मई 2022 लगभग 35 दिन पूर्व, नए एई मेंटनेंस,पदस्थ हुए हैं। नागरिकों ने बताया कि उनके आती ही शहर की बिजली व्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। शहर के नागरिकों ने बताया कि उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्थिति ठीक नहीं है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp