Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिष

Copper Ring तांबे का छल्ला पहनते हैं तो भूलकर भी ना करें ऐसी गलती,

Copper Ring तांबे का छल्ला पहनते हैं तो भूलकर भी ना करें ऐसी गलती, कौन सी राशि के लोगों के लिए यह शुभ होता है? आइये जानते हैं ।

तांबा बराबर प्रयोग में आने वाला एक मुख्य और शुभ धातु है. इसमें अग्नि तत्व की मात्रा भरपूर होती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसका संबंध सूर्य और मंगल से है. इसके अलावा इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है. ऐसे में जानते हैं कि किन राशियों के लिए तांबा शुभ या अशुभ होता है. साथ ही तांबा का इस्तेमाल किस प्रकार करना चाहिए.

मंगल और सूर्य को मजबूत करता है तांबा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तांबे के इस्तेमाल से शरीर शुद्ध रहता है. साथ ही शरीर से सारा विष निकल जाता है. इसके अलावा यह मंगल को मजबूत करके रक्त को सही करता है और सूर्य को मजबूत करके उत्साह में वृद्धि करता है.

किस उंगली में पहने तांबे का छल्ला

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तांबे का छल्ला अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए. इसके प्रभाव से सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं. इसके अलावा आत्मविश्वास, साहस और सेहत अच्छी रहती है. तांबे को कमर में भी पहना जा सकता है. वहीं तांबे का सिक्का गले में धारण करने से दुर्घटना से बचाव होता है.

तांबे के प्रयोग में बरतें ये सावधानियां

तांबा जितना शुद्ध हो उतना ही अच्छा होता है. तांबे के साथ सोना मिक्स करके पहनाना और भी अच्छा होता है. जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है उन्हें सोच समझकर तांबा पहनना चाहिए. मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए तांबा हमेशा शुभ होता है. जबकि वृषभ, कन्या, और मकर राशि के लिए तांबा अनुकूल नहीं होता है. बाकी राशियों के लिए तांबा साधारण होता है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp