Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

प्यार तो बहाना था, उसे अपनी प्रेमिका के घर से सामान जो चुराना था!

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है. एक शख्स अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था लेकिन उसका प्यार महज दिखावा था, प्यार तो बहाना था, उसे अपनी प्रेमिका के घर से सामान जो चुराना था. ताजा मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गतताजा मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना का है जहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है. चोर अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने जाता और उसके घर हाथ साफ कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

जान से प्यारी प्रेमिका के घर हाथ साफ कर दिया

सुपेला पुलिस ने ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी जान से प्यारी प्रेमिका के घर हाथ साफ कर दिया. प्रेमी ने प्रेमिका के घर लाखों रुपये के सोने-चांदी सहित टीवी और अन्य समान की चोरी की थी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी से सामान जप्त कर, न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

प्रेमी को पता था प्रेमिका के गहनों का पता 

दरअसल,  नीका गोयल अपनी दोस्त शारदा खान के साथ कुछ दिनों पूर्व अजमेर शरीफ जाने के लिए निकली थी. साथ में कुर्बान अली नामक प्रेमी भी था जो आधे रास्ते में तबीयत खराब होने की बात कह कर वापस भिलाई आ गया. कुर्बान अली जो कि शारदा खान का प्रेमी है, उसे इस बात की जानकारी थी कि शारदा खान ने अपने सोने के जेवरात आदि नीका गोयल के घर में रखे हुए हैं. नीका और शारदा दोनों ही अजमेर गए हुए थे, तभी उसने योजना बनाकर उक्त सामान की चोरी के लिए तबीयत खराब का हवाला देकर अजमेर शरीफ जाते हुए वापस लौट गया था.

प्रेमी ने मदद का रचा था ढोंग 

जब दोनों सहेलियों को ये बात पता चली कि उनका लाखों का समान गायब है तो कुर्बान अली ने नीका की मदद करने का ढोंग रचा. उसने पुलिस की मदद के बहाने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट लिखवाने लगा और लगातार पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था

पुलिस को प्रेमी करता रहा गुमराह 

कुर्बान अली की हरकतों पर पुलिस को संदेह हुआ. फिर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने यह कबूल किया कि उसको इस बात की जानकारी थी कि शारदा खान ने अपना सारा सामान नीका गोयल के घर में रख दिया है. मकान बंद होने की वजह से चोरी करना आसान था. उसने लौट कर चोरी कर सामान छिपा दिया और पुलिस के आस-पास रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा ताकि पुलिस उसके विषय में न सोच सके, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp