Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

CM Shivraj ने कहा: पोकलेन चालकों ने आपदा रोकने अपने जीवन को खतरे में डाल दिया, 2-2 लाख देने का ऐलान

CM Shivraj मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में बांध की दीवार में दरार के बाद आपदा को टालने की प्रक्रिया में जुटे अर्थ मूविंग मशीन चालकों को दो-दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को भारी बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि तीन दिन पहले कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध में रिसाव की सूचना के बाद बड़ा खतरा सामने आया था, ‘लेकिन अब यह खतरा टल गया है, जो आपदा प्रबंधन का सबसे अच्छा उदाहरण है.’

उन्होंने कहा, “पोकलेन मशीन (भूमि पर काम करने वाले उपकरण) के चालकों ने बांध से पानी की सुरक्षित निकासी के लिए रास्ता बनाने और आपदा को रोकने के वास्ते अपने जीवन को खतरे में डाल दिया. प्रदेश सरकार अर्थ मूविंग मशीन के इन चालकों को दो-दो लाख रुपये का इनाम देगी.” अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि बांध की दीवार में दरार और पानी के रिसाव का पता चलने के बाद उससे पानी निकालने के लिए एक नहर खोदी गई, ताकि बांध के फटने की आशंका टाली जा सके. रविवार तड़के इस नहर के जरिए बांध से पानी निकलना शुरू हो गया.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp