Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Independence Day Katni मुख्य समारोह में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने रिमझिम बारिश के बीच फहराया राष्ट्रध्वज

Independence Day Katni  स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। फारेस्टर प्लेग्राउंड स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान व ध्वज सलामी दी गई। सुबह से जारी बारिश के बाद भी आजादी के पर्व को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रिमझिम बारिश के बीच छात्रों ने पीटी व परेड की शानदार प्रस्तुति दी। उनके उमंग, उत्साह व हौंसलों के आगे बारिश की फुहारें बौनी साबित हुईं।

 

            कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कटनी-खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन उपस्थित थे।

katni

            मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया। शांति के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए और कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजनांे का सम्मान कलेक्टर श्री मिश्रा ने शाल व श्रीफल भेंटकर किया। पुलिस जवानों ने आजादी के पर्व पर हर्ष फायर किया और महामहिम राष्ट्रपति के जयकारे लगाए।

katni

            डीएसपी मुख्यालय व परेड कमांडर शालिनी परस्ते की अगुवाई में जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के दलों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट के बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने परेड के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति स्कूली छात्रों ने दी और उसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन किया।

जिला होमगार्ड को मिला प्रथम स्थान

मुख्य समारोह में आयोजित परेड के दलों को तीन वर्ग में पुरस्कृत किया गया। ग्रुप ए में जिला होमगार्ड की टुकड़ी को प्रथम व विशेष सशस्त्र बल 18वीं बटालियन कंपनी को द्वितीय स्थान मिला। दल कमांडरों को कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड भेंटकर पुरस्कृत किया। ग्रुप बी में एनसीसी बार्डस्ले गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम व जिला फारेस्ट बल को द्वितीय स्थान मिला और ग्रुप सी में स्काउट एंड गाइड बार्डस्ले हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स इंग्लिश मीडियम को प्रथम व कटनी पब्लिक स्कूल के दल को द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp