Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

KATNI SP सुनील कुमार जैन को सराहनीय सेवा पदक,अगले साल पुलिस को मिलेंगे 26 राष्ट्रपति मेडल, 6 वीरता पदक

KATNI SP सुनील कुमार जैन को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। अगले साल MP पुलिस को मिलेंगे 26 राष्ट्रपति मेडल, 6 वीरता पदक।

अगले साल 15 अगस्त को मध्य प्रदेश पुलिस को 26 राष्ट्रपति मेडल मिलेंगे. इससे पुलिस प्रशासन में खुशी की लहर है. खास बात यह है कि इन 26 पदकों में 6 वीरता पदक भी शामिल हैं. यह पदक एसपी आईपीएस यशपाल सिंह राजपूत, सब इंस्पेक्टर सुशील पटेल, सब इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह चौहान, कांस्टेबल अतुल कुमार शुक्ला, एसडीओपी आईपीएस आदित्य मिश्रा, इंस्पेक्टर अब्दुल सलीम खान को मिलेगा. इन सभी को नक्सलियों से लोहा लेने और उन्हें मार गिराने के लिए चुना गया है. इन्होंने उन नक्सलियों को मारा था जिन पर लाखों का इनाम घोषित था.

विशिष्ट सेवा के लिए एडीजी सिलेक्शन संजीव शमी, असिस्टेंट कमांडेंट राम कीर्ति शुक्ला, सब इंस्पेक्टर घनश्याम राहुल, हेड कांस्टेबल टेक सिंह विशिष्ट मेडल मिलेगा. सराहनीय सेवा पदक के लिए कटनी एसपी सुनील कुमार जैन, उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू, इंदौर एएसपी राजेश व्यास, भोपाल एसपी रेडियो सुनील दत्त, इंदौर पीटीसी डीएसपी रामेश्वर प्रसाद चौबे, इंदौर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग डीएसपी राजेंद्र सिंह वर्मा, उज्जैन लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव, सीआईडी इंस्पेक्टर नीता चौबे, नर्मदापुरम एसपी उल्हास जगताप, पीएचक्यू ऑडिट सेक्शन सूबेदार शेष नारायण पांडे, पीएचक्यू सूबेदार आशीष सक्सेना, सेकंड बटालियन एसएएफ सब इस्पेक्टर ग्वालियर छबीलाल, हेड कांस्टेबल डीआरपी लाइन शाजापुर राजेश कुमार द्विवेदी, हेड कांस्टेबल 25 वीं बटालियन एसएएफ भोपाल राजेंद्र श्रीवास, सूबेदार एडमिन ब्रांच पीएचक्यू चंद्र दुबे शामिल हैं.

इसलिए मिलेगा वीरता पदक
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. यह पदक प्रदेश में सक्रिय 3 हार्डकोर नक्सलियों के सफाए के लिए दिए गए हैं. इन पदकों के लिए मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, बालाघाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान ) आदित्य मिश्रा, निरीक्षक सलीम खान, निरीक्षक अंशुमान सिंह, निरीक्षक सुशील पटेल, तथा प्रधान आरक्षक अतुल शुक्ला का चयन किया गया है. मिश्रा और खान को यह पदक साल 2020 का 6 तारीख को हुई मुठभेड़ के लिए दिया गया है. दोनों ने उस रात बालाघाट जिले के कान्हा राष्ट्रीय पार्क के नजदीक मालखेड़ी के जंगल में खटिया – मोचा एरिया कमेटी की महिला नक्सली सदस्य शारदा उर्फ पुज्जे को मार गिराया था.

इसी तरह यशपाल सिंह, अंशुमान सिंह, सुशील पटेल और अतुल शुक्ला को यह पदक साल 2021 की 12-13 फरवरी को हुई मुठभेड़ के लिए मिलेगा. इन्होंने आधी रात मंडला जिले के लालपुर के जंगल में माओवादियों से लोहा लेते हुए बोड़ला एरिया कमेटी (प्लाटून- 3 ) के नक्सली दुल्ला उर्फ मैनू और महिला नक्सली गीता उर्फ सुक्की मड़कम को मार गिराया था. इन नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने संयुक्त रूप से 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp