MADHYAPRADESH

Chinese Kite Door: नीमच में चाइनीज डोर से युवक का गला कटा

Chinese Kite Door: नीमच में चाइनीज डोर से युवक का गला कटा

नीमच  जिले में प्रतिबंध के बावजूद मकर संक्रांति पर जमकर चायनीज मांझा बिका। इसी मांझे से शहर सहित जिलेभर में युवाओं ने पतंगबाजी की। वहीं चायनीज मांझे से शहर में एक युवक का गला कट गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक को गले में पांच टांके लगना पड़े।

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम शहर के विकासनगर निवासी 22 वर्षीय रौनक मनीष मुच्छाल अपने घर विकास नगर जा रहा था। इस दौरान सब्जी मंडी से गुजरा तभी विधायक बंगले के समीप केंट थाने व एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर उसके गले में चायनीज मांझा फंस गया।

वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही चीनी मांझे से उसका गला कट गया, जिससे वह बाइक समेत मौके पर ही गिर पड़ा। खून से लथपथ युवक को तत्काल आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक के गले में पांच टांके लगाए।

समय पर युवक को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो अनहोनी हो सकती थी। हालांकि स्वजन ने इसकी शिकायत अब तक थाने पर नहीं की है। चायनीज मांझे से देश व प्रदेशभर में लोगों के घायल होने की बाते सामने आ रही है। वहीं शहर में इस प्रकार की घटना के बाद लोग भयभीत हैं। बावजूद इसके लोग इस मांझे को खुले आम बेच रहे है। इस मांझे में फंसने से कई बेजुबान पक्षी भी मौत के काल में समा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button