News24you

News you are looking for

Chandla MLA चंदला के भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के पिता की कार पर पथराव, बाल बाल बचे

Chandla MLA चंदला के भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के पिता की कार पर पथराव, बाल बाल बचे

Chandla MLA चंदला विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के पिता व पूर्व विधायक आरडी प्रजापति की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। वे बाल-बाल बचे, लेकिन गाड़ी का पीछे का कांच टूट गया है। वारदात मंगलवार देर शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सटई रोड की है। पूर्व विधायक ने पिछले दिनों ओबीसी महासभा की सभा में बागेश्वर धाम पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने हमले का आरोप नके शिष्य मंडल पर लगाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

घटना के अनुसार पूर्व विधायक आरडी प्रजापति सटई रोड स्थित अपने निज सहायक के घर से लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। इससे गाड़ी का पीछे का कांच टूट गया।

पूर्व विधायक प्रजापति ने बताया कि ओबीसी महासभा के आंदोलन के बाद से इंटरनेट मीडिया पर उन्हें टारगेट कर धमकी दी जा रही हैं। वे इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों के अलावा ई-मेल के माध्यम से राष्ट्रपति से भी कर चुके हैं। अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए बागेश्वर धाम शिष्य मंडल जिम्मेदार होगा।