Friday, November 27, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

bjp leader lalit chadha भाजपा नेता ललित चड्ढा भतीजे के साथ गंगा सागर में डूबे

bjp leader lalit chadha पंजाब के जालंधर जिले का भाजपा नेता ललित चड्ढा और उनका भतीजा संयम कोलकाता स्थित गंगा सागर में डूब गया है। ललित चड्ढा, जिनकी जग्गू चौक पर ज्वेलरी की शॉप भी है, अपने भतीजे संयम के साथ तीन दिन पहले कोलकाता स्थित गंगा सागर में स्नान करने गए थे।

स्नान के दौरान हादसा हो जाने से चाचा-भतीजा गंगा सागर में समा गए। दोनों की तलाश में गोताखोर जुटे हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ललित जालंधर के प्रसिद्ध ज्वेलर होने के साथ-साथ भाजपा मंडल प्रधान भी हैं। वह शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के सदस्य हैं।

पता चला है कि गंगा सागर में डुबकी लगाने के दौरान भाजपा नेता ललित चड्ढा का भतीजा डूबने लगा। उन्हें बचाने के लिए ललित चड्ढा ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों ही गंगा सागर में समा गए। इसी दौरान वहां पर शोर मच गया। तुरंत मौके पर गोताखोंरों को बुलाया गया।

पुलिस भी पहुंची। घटना मंगलवार शाम की है।