Friday, November 27, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

BHOPAL के SPA & BEAUTY SALON में पुलिस की रेड, NEW YEAR पार्टी के लिए बुलाई गईं थीं लड़कियां

BHOPAL के SPA & BEAUTY SALON में पुलिस की रेड, NEW YEAR पार्टी के लिए बुलाई गईं थीं लड़कियां


भोपाल। SHINE SPA & BEAUTY SALON BHOPAL पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि स्पा एवं ब्यूटी सैलून के नाम पर यहां जवान जिस्म का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने दावा किया है कि यहां से 7 लड़कियों और 6 लड़कों को हिरासत में लिया गया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार साइन स्पा एंड ब्यूटी सैलून भोपाल में देह व्यापार किया जा रहा था।

राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस में होशंगाबाद रोड स्थित फाइन स्पा एवं ब्यूटी सैलून पर छापामार कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें इसके बारे में पुख्ता सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। मुखबिर से मिली इंफॉर्मेशन को कंफर्म करने के बाद छापामार कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 7 लड़कियां और 6 लड़के हिरासत में लिए गए हैं। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदौर की तरह भोपाल में भी एक दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर्स में देह व्यापार किया जा रहा है। बता दें कि भोपाल समाचार भी कई बार ऐसे स्पा सेंटर्स का खुलासा कर चुका है जहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती नजर आई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही जिस्म के बाजार जमाने वाले माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी।

नए साल के जश्न के लिए बुलाई थीं लड़कियां

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गौरखधंधा चल रहा था। इसी धंधे से जुड़े लोगों ने नए साल की पार्टी को अरेंज किया था। पार्टी में दो कॉल गर्ल्स को मुंबई से बुलाया गया था। जबकि बाकी लड़कियां भोपाल और उसके आसपास की हैं। इन कॉल गर्ल्स को नए साल के जश्न के आयोजन में भेजा जाना था। पार्टी के आयोजकों ने आयोजन की व्यवस्था कर ली थी और कई लोग इस पार्टी में मोटी रकम देकर आने वाले भी थे। यानी सबकुछ तय था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने आयोजन पर पानी फेर दिया।

आयोजकों की तलाश शुरू

पुलिस सभी आरोपी युवतियों और उनके साथ मिले सात कस्टमर से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिन युवकों को पकड़ा गया, वो सभी ग्राहक थे। सभी आरोपी नए साल की बुकिंग करने के लिए स्पा सेंटर पहुंचे थे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी ग्राहक थे, जो लड़कियों को देखने के लिए गए थे। सूत्रों ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पहले दो लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था, लेकिन नए साल के जश्न के चलते इतनी बड़ी संख्या में लड़कियों को बुलाया गया था। यह आयोजन फ्लैट और कुछ खास जगहों पर होने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *