News24you

News you are looking for

Bharat Jodo Yatra in MP बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra in MP बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra in MP मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को परिवार के साथ वापस लौट गईं।

इस बीच राहुल गांधी की यात्रा को देखने के लिए मोरटक्का से बड़वाह तक बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे मौजूद रहे। बलवाड़ा से आगे का हिस्सा घाट का होने से सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने यह दूरी पैदल तय नहीं की। शाम को वे संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित रहे।

महू के आंबेड़कर संस्थान में राहुल गांधी के आने से पहले चली गई थी बिजली।

सुबह छह बजे मोरटक्का से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में चौथे दिन की शुरुआत की। सुबह अंधेरा ज्यादा था और ठंड भी चुभ रही थी। नतीजतन यात्रा में भीड़ कुछ कम थी। मगर जैसे ही दिन चढ़ता गया, यात्रा में भीड़ बढ़ने लगी। बड़वाह में यात्रा को देखने के लिए लोग सड़कों पर खड़े थे। राहुल ने भी कई जगह बीच में रुककर लोगों से चर्चा की। इसकी शुरुआत मोरटक्का में ममता निशाद से मिलकर की, जिन्होंने उन्हें एक नाविक की तस्वीर भेंट की। कुछ बच्चों से भी मिले और उन्हें यात्रा में शामिल किया। एक दिव्यांग यात्रा मार्ग के बीच में बैठ गया और राहुल गांधी से मिलने की जिद की। सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर भी नहीं हटा। जब राहुल यात्रा के साथ वहां पहुंचे तो उससे मुलाकात की।