Thursday, October 22, 2026
Latest:
JOBSज्ञानराष्ट्रीयव्यापार

Bank Holidays In August 2022: चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कहां, किस दिन रहेगी छुट्टी?

Bank Holidays अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे आज यानी बुधवार को ही निपटा लें क्योंकि गुरुवार से रविवार तक यानी 18 अगस्त से 21 अगस्त तक बंद रहेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि इन दिनों में बैंक के काम के लिए घर से निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आप जिस शाखा पर जाने के लिए घर से निकल रहे हैं वह खुला भी है या नहीं। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो पता चला आप बैंक शाखा पर पहुंच गए और वहां पर ताला लटका नजर आए।

बता दें कि 18 अगस्त यानी गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उड़ीसा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 अगस्त को शुक्रवार के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

Bank Holidays

20 अगस्त को शनिवार के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। रविवार (21 अगस्त) को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होगा। ऐसे में अगर आप इन चार दिनों में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो यह चेक करके ही घर से निकलें कि इस दिन आपके राज्य या शहर में बैंक शाखाएं खुलीं हैं या नहीं।
इसके अलावे अगस्त महीने में इन दिनों को बैंक बंद रहेंगे।

27 अगस्त 2022: चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 अगस्त 2022: रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

29 अगस्त, 2022: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के मौके पर असम में बैंक बंद रहेंगे।

31 अगस्त, 2022: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp