News24you

News you are looking for

BANK से निकाले साढ़े 3 लाख, बुलेरो से अज्ञात चोरो ने कर दिया हाथ साफ़

BANK से निकाले साढ़े 3 लाख, बुलेरो से अज्ञात चोरो ने कर दिया हाथ साफ़
बरही{आनन्द सराफ} अज्ञात चोरो ने चकमा देकर बुलेरो वाहन से 3 लाख 58 हजार रूपए पार कर दिए। यह सनसनीखेज वारदात कटनी जिले के बरही बस स्टैंड में दिनदहाड़े घटित हुई। बीच बस स्टैंड में चोरी की वारदात होने से इलाके में सभी सन्न रह गए। पुलिस अपराधियो  की तलाश में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक बरही थाना क्षेत्र निवासी कैलाश नाथ द्विवेदी अपने बोलेरों वाहन से बरही स्थित स्टेट बैंक से 358 लाख निकाल कर बरही बस स्टैंड आए। वाहन खड़ा था, तभी किसी ने वाहन में पत्थर  मारा। वाहन मालिक नीचे उतारकर देखने लगे तभी नोट चोरी हो गया। अज्ञात चोर बैंक से ही रेकी कर रहे थे। रेकी करने वाला एक अज्ञात चोर बैंक के सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई दे रहा है, जिसकी तलाश करने में पुलिस जुट गई है।बताया गया है कि बुलेरो वाहन की क़िस्त जमा करने के लिए कैलाश ने नोट निकाले थे, लेकिन बुलेरो की क़िस्त की राशि बुलेरो से ही चोरी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *