HOMEKATNIMADHYAPRADESH

प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा: अशोक विश्वकर्मा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का जिला कार्यालय में भव्य स्वागत

कटनी। भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है यहां दायित्वों का नेतृत्व परिवर्तन होता है पर दायित्व की मूल भावना सेवा ही संगठन मुख्य लक्ष्य होता है। यह विचार आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के स्वागत अभिनंदन के दौरान कही।

प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा: अशोक विश्वकर्मा
आज भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा का स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत श्री विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व वीडी शर्मा, भगत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष रामरतन पायल जी ने महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ा दायित्व सौंपा है, इस जिम्मेदारी को मैं पूरी तन्मयता के साथ निभाउंगा तथा पार्टी की नीति रीति विशेष तौर पर पिछड़ा वर्ग के लिए केंद्र एवं राज्य की सरकारों के द्वारा बनाई गई लाभ योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित रहूंगा।

श्री विश्वकर्मा ने समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपाजनों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, दीपक सोनी, सूर्यकांत गौतम, जिला मंत्री सुश्री अंकिता तिवारी, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, वरिष्ठ नेता केशव मिश्रा, दीपक तिवारी, बल्ली सोनी, आशीष मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, सोनू बहरे, देवेंद्र सोनी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, नितेश तिवारी, मनीष त्रिसोलिया, राधेश्याम शर्मा, आशीष गौतम, अजय माली, सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button