Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए आशिकों को मिलती है विशेष छूट, चर्चा में है Tea-Coffee का स्वाद

बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए आशिकों को मिलती है विशेष छूट, खूब चर्चा में है Tea-Coffee का स्वाद

बिजनौर जनपद के नहटौर में ‘बेवफा चाय वाला’ के नाम से खुला टी स्टॉल इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकान संचालक प्यार में धोखा खाए आशिकों को चाय व कॉफी पर पांच रुपये की विशेष छूट दे रहे हैं।

बताया गया कि एक दिन में करीब 500 युवा इस स्टॉल पर चाय व कॉफी का स्वाद लेने आते हैं।

मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी विवेक तोमर व विकास तोमर धामपुर रोड स्थित यूनियन बैंक के पास बेवफा चाय वाला के नाम से टी-स्टॉल चलाते हैं।

इस चाय की दुकान की खास बात यह है कि आम आदमी के लिए तो इस दुकान पर 15 रुपये की चाय और 20 रुपये में कॉफी मिलती है, लेकिन प्यार में धोखा खाए आशिकों को पांच रुपये की विशेष छूट के साथ 10 रुपये की चाय व 15 रुपये में कॉफी पीने को मिलती है।

दुकान स्वामी विवेक तोमर ने बताया कि उनकी बेवफा चाय वाला की इस दुकान पर धामपुर, अफजलगढ़, कालागढ़, कांशीपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवा चाय पीने आते हैं। वे एक दिन में 500 से अधिक चाय आसानी से बेच देते हैं।

विवेक तोमर बताते हैं कि स्कूल में पढ़ते समय एक लड़की ने उनका दिल तोड़ दिया था। इस पर उन्होंने बेवफा चाय वाला नाम से दुकान खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने बेवफा चाय वाला नाम से दुकान खोली। वे चाय व कॉफी बेचकर अपना व अपने परिवार का खर्च उठा रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp