HOME

राजस्थान : कांस्टेबल ने घर में घुसकर विवाहिता से किया बलात्कार, गिरफ्तार

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में घर में घुसकर विवाहिता से बलात्कार के आरोपी कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 45 वर्षीय आरोपी पर 19 अगस्त की रात को एक घर में सो रही विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के ससुर ने 20 अगस्त को पीडि़ता के साथ थाने में उपस्थित होकर कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया था कि पीडि़ता का पति सूरत में रहता है। 19 अगस्त की रात को कमरे में पीडि़ता अकेली ही सो रही थी। रात को करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी कांस्टेबल उसके कमरे में घुस गया और उसका जबरदस्ती मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो उसकी सास व देवर की जाग हुई। जिन्होंने उठकर कांस्टेबल को पकडऩे की कोशिश की।

लेकिन, आरोपी वहां से निकल भागने में सफल हो गया। आरोप है कि कांस्टेबल इस दौरान पीडि़ता का मंगलसूत्र भी तोड़ कर ले गया। ससुर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंदबुद्धि है पीडि़ता, बाहर रहता है पति
थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता मंदबुद्धि है। जिसका उपचार चल रहा है। उसका पति सूरत में रहता है। ऐसे में वह कमरे में अकेली सोती है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कांस्टेबल उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ गलत काम किया।


दो कारों की भिड़ंत में तीन घायल

सीकर. सालासर रोड पर चैलासी गांव के पास शुक्रवार को दो कारों की भिड़ंत में दो महिलाओं से सहित तीन जने घायल हो गए। तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां कल्याण अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया है। घायलों में एक दिल्ली के दीपक अग्रवाल का परिवार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया है

Show More

Related Articles

Back to top button