News24you

News you are looking for

West Bengal News: ‘मुक़ाबला नहीं कर पाती तो जांच एजेंसी का सहारा लेती है भाजपा’-ममता बैनर्जी

West Bengal News: 'मुक़ाबला नहीं कर पाती तो जांच एजेंसी का सहारा लेती है भाजपा'-ममता बैनर्जी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया है। उन्‍होंने कहा है कि जनता के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। जब दिल्ली की बीजेपी सरकार राजनीति में हमारा मुकाबला नहीं कर पाती, तो वे जांच एजेंसियों का सहारा लेते हैं। ममता शनिवार को कालीघाट में टीएमसी छात्र परिषद स्थापना दिवस को संबोधित कर रही थीं।

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा में बीजेपी के 5 और टीएमसी के 16 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। हमें सीबीआई से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे बीजेपी नेताओं को अपने साथ गांवों में क्यों ले जा रहे हैं? राष्‍ट्रीय मानवाधिकार (NHRC) और अन्य सभी आयोग राजनीतिक हो गए हैं, उनके सभी सदस्य बीजेपी से हैं। गौरतलब है कि बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई कर रही है।

‘देश बेच रही बीजेपी सरकार’


मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बीजेपी छात्रों, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और सोशल मीडिया पर लोगों की आवाज दबा रही है। बीजेपी सरकार अमानवीय है। यह सरकार लोगों से प्यार नहीं करती और देश को बेच रही है। छात्रों से मुखातिब ममता ने कहा कि हम जय हिंद, वंदे मातरम और खेला होबे क्यों कहते हैं? हमारा मानना है कि छात्र वही हैं जो असहाय लोगों के साथ आगे बढ़ना शुरू करते हैं। वे भविष्य हैं। मैं चाहती हूं कि वे राजनीति के नए समीकरण बनें। ममता ने यह भी कहा कि कुछ लोग हमें छोड़कर गए थे, लेकिन अब वे लौट आए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका घर यहां (टीएमसी) है।