Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Coronavirus 24 घंटों में 90,928 नए केस, कई राज्यों में दहशत, स्कूल बंद करने के निर्देश

24 घंटों में Coronavirus 90,928 नए केस, कई राज्यों में दहशत, स्कूल बंद करने के निर्देश

Coronavirus Update in india, School Collage Close देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। देश में 81 दिन बाद एक बार फिर सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2,14,004 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना के बढ़ते केस के बाद अधिकांश प्रमुख राज्यों में स्कूल कालेज बन्द कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही एक्टिव केस हैं। साथ ही बीते 24 घंटे की बात करें तो एक्टिव केस में 42,174 मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होने से रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। सिर्फ दिल्ली में ही पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी कोरोना संक्रमित

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।

महाराष्ट्र में 230 डॉक्टर निकले संक्रमित
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष और जेजे अस्पताल के डॉ. गणेश सोलंकी ने बताया कि मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले 3 दिनों में कुल 230 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे दोगुने केस
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 2038 नए मामले सामने आए हैं। अकेले लखनऊ में ही 288 नए मरीज मिले हैं, इसके अलावा 511 नोएडा और गाजियाबाद में 255 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5158 हो गई है।
CM योगी ने स्कूलों को बंद करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों को 16 जनवरी 2022 तक बंद करने का फैसला लिया गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक 10वीं तक के सभी स्कूलों में उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए। 11-12वीं कक्षा के बच्चों को केवल टीकाकरण के लिए ही स्कूल बुलाया जाए। बच्चों को टीकाकरण के अगले दिन छुट्टी दी जाएगी।
देश के इन राज्यों में भी बढ़ रहे केस
देश में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इन्हें स्टेट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा है। देश के 28 जिलों में पॉजिटिविटी रेक 10 फीसदी से ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में पिछले 8 दिनों के भीतर कोविड मामलों में 6.3 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर में बीते 24 घंटे में 512 नए केस मिले हैं, वही 1270 एक्टिव केस हो चुके हैं। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना प्रतिबंधों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Back to top button