HOMEMADHYAPRADESH

MP Jila Panchayat Result: अब तक 43 जिला पंचायतों में भाजपा की 35 पर धमाकेदार जीत

MP Jila Panchayat Result: 43 में से 35 जिला पंचायतों में भाजपा की धमाकेदार जीत

MP Jila Panchayat Result मध्यप्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है।इनमें से 35 अध्यक्ष भाजपा के और 8 कांग्रेस समर्थित हैं।यह 43 जिलों से मिली सूचना के मुताबिक है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, शहडोल, मंदसौर, भिंड, टीकमगढ़, खंडवा, बैतूल, विदिशा, कटनी, सागर, गुना और ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भाजपा समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं सिंगरौली, राजगढ़, दमोह, अनूपपुर, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट और नर्मदापुरम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए।

कांग्रेस नेता की पत्नी BJP से बनीं जिपं अध्यक्ष

भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐन वक्त पर बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नौरंग गुर्जर की पत्नी रामकुंवर गुर्जर को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने रामकुंवर गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से रश्मि अवनीश भार्गव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भाजपा ने नौरंग गुर्जर को अपने पाले में लेकर उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

मंत्रियों और भाजपा नेताओं के रिश्तेदार जीते

कुछ जिलों में भाजपा नेताओं और मंत्रियों के रिश्तेदार अध्यक्ष चुने गए। पूर्व सीएम उमा भारती की बहू उमिता सिंह टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष चुनी गईं। सागर में हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध अध्यक्ष बने। हीरा सिंह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बड़े भाई हैं। जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को अशोकनगर निर्विरोध जिपं अध्यक्ष चुना गया। जगन्नाथ पूर्व विधायक हैं। बड़वानी में बलवंत पटेल जिला अध्यक्ष चुने गए। बलवंत मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बेटे हैं। भिंड में कामना सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। कामना बीजेपी नेता केपी सिंह की बहू हैं। कांग्रेस के सम्राट सारस्वत बालाघाट जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। सम्राट कांग्रेस के पूर्व MLA अशोक सारस्वत के बेटे हैं।

इन जिलों पर सभी की निगाहें

राजधानी भोपाल के अलावा, सीएम के गृह जिले सीहोर, कमलनाथ के छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह के गुना व राजगढ़, नेता प्रतिपक्ष के जिले भिंड में अध्यक्ष के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सीहोर के सदस्यों को भोपाल के खजूरी थाने की पुलिस ले आई। कई जिलों में सदस्यों के गायब होने और अपहरण की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button