Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Live Gujrat Himachal Result भाजपा की गुजरात मे आंधी, हिमाचल में कांटे की टक्कर

Gujrat Himachal Result भाजपा की गुजरात मे आंधी

Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 Result: गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करती नजर आ रही है। कांग्रेस 25 सीट के आसपास सिमटती नजर आ रही है, वहीं आम आदमी पार्टी के दहाई के अंक तक नहीं पहुंचती दिख रही है।

गुजरात मे भाजपा 158 सीट से बहुत आगे है कांग्रेस 18 पर जबकि आप 6 सीट पर आगे हैं। हिमाचल में 31 सीट पर भाजपा 34 पर कांग्रेस 3 पर निर्दलीय आगे है।

अपडेट्स…

गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 151 सीटों पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

भाजपा 150 के पार, कांग्रेस 25 के अंदर सिमटी
गुजरात में कुल 182 सीटों के रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 151 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 19 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।

बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।

Gujarat Election Results 2022 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 77 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव के 98 सीटों का रुझान आ गया है. इसमें से बीजेपी 77, कांग्रेस 12 और आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं.

  • रूझानों पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया है और इस मॉडल को देश में भी अब लोग स्वीकार कर रहे हैं। यह एक रिकॉर्ड इतिहास में से एक है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद करता हूं।
  • भावनगर (पश्चिम) से बीजेपी के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में वे कांग्रेस कैंडिडेट से पिछड़ गए थे।
  • वीरमगाम में हार्दिक पटेल ने AAP के अमर सिंह ठाकोर पर बढ़त बना ली है। पहले राउंड में वे पीछे चल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 135 से 145 सीटे जीतेगी।
  • मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है।
  • खंभालिया सीट पर AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
  • सूरत के कतारगाम से AAP के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
  • मजुरा से गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संधवी आगे हैं। यहां फिलहाल दूसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट है।
  • कुतियाणा में लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा आगे चल रहे हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • वीरमगाम में हार्दिक पटेल AAP के अमर सिंह ठाकोर से पीछे चल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 135 से 145 सीटे जीतेगी।
  • मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है।
  • भावनगर (पश्चिम) से राज्य के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी पीछे चल रहे हैं।
  • खंभालिया सीट पर AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा को बढ़त मिली है।
  • सूरत के कतारगाम से AAP के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
  • मजुरा से गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संधवी आगे हैं। यहां फिलहाल दूसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट है।

Gujarat Chunav Result 2022 LIVE Counting: अब तक की बड़ी बातें

  •  भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है
  • पार्टी को 52 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जो एक रिकॉर्ड है
  • इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस को होता दिख रहा है
  • गुजरात में आम आदमी पार्टी जरा भी कमाल नहीं दिखा पा रही है

Gujarat LIVE Counting: भाजपा को 52% वोट

 

गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक पटेल पीछे चल रहे हैं। अब तक भाजपा को 52% हासिल होते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 34 तो आम आदमी पार्टी को 19 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

Gujarat Chunav Result 2022 LIVE

 

कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी

BJP: 130

Congress: 45

AAP: 04

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों में भाजपा नंबर वन पर बनी हुई है, पार्टी 37 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 31 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। प्रदेश में 37 साल पुरानी परंपरा कायम रहेगी या नया इतिहास बनेगा, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

UP के मैनपुरी में डिंपल यादव आगे, आजम के गढ़ में BJP आगे

गुजरात और हिमाचल के साथ आज यानी गुरुवार को 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

वहीं, रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और खतौली में रालोद के मदन भैया आगे चल रहे हैं। मुलायम की मैनपुरी और आजम खान के गढ़ रामपुर में क्या भाजपा सेंध लगा पाएगी? इस सवाल का जवाब कुछ घंटों में मिल जाएगा।

यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर, खतौली विधानसभा शामिल है। वहीं, राजस्थान की सरदारशहर, ओडिशा की पदमपुर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटे हैं। इन सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।

इन उपचुनावों में UP की मैनपुरी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है। यह सीट मुलायम सिंह यादव का गढ़ मानी जाती है। उनके निधन के बाद यह खाली हुई है। अखिलेश यादव ने यहां से अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य पर दांव खेला है। कभी रघुराज अखिलेश के चाचा शिवपाल के करीबी रहे हैं। इसलिए सपा के लिए बेहद अहम है।

Show More

Related Articles

Back to top button