HOMEMADHYAPRADESH

Sangrur सरकार बनाने के बाद पहले ही राजनीतिक टेस्ट में फेल हुई AAP अकाली दल ने हराया

सरकार बनाने के बाद पहले ही राजनीतिक टेस्ट में फेल हुई AAP अकाली दल ने हराया

Sangrur करीब 100 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पंजाब में सरकार बनाई थी। आप बदलाव के नारे के साथ पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन संगरूर उपचुनाव के रूप में मिली पहली राजनीतिक चुनौती में ही हार गई।

संगरूर उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह हार गए हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान ने मात दी।

आप सरकार के छोटे से कार्यकाल में पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हुई। पार्टी की इमेज को सबसे बड़ा धक्का गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लगा। मान सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में कटौती करने का फैसला करते हुए 28 मई को एक लिस्ट जारी की। इसमें गायक मूसेवाला का भी नाम था। अगले ही दिन 29 मई को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया। देश विदेश में बड़ी फैन फालोइंग रखने वाले मूसेवाला की हत्या के बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई। कांग्रेस ने इस हत्याकांड को मान सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा बताया।

Show More

Related Articles

Back to top button