Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Azamgarh Rampur By Poll Result मुलायम और आजम के किले में भाजपा की सेंध आजमगढ़ रामपुर में भाजपा आगे

Azamgarh Rampur By Poll Result मुलायम और आजम के किले में भाजपा की सेंध आजमगढ़ रामपुर में भाजपा आगे

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022 Live Updates In Hindi: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में मुकाबला रोमांचक हो गया है। एक बार फिर से भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आगे निकल गए हैं। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में भी सपा प्रत्याशी आसिम रजा पिछड़ गए हैं। भाजपा के घनश्याम लोधी ने बढ़त बना ली है।

निर्णायक बढ़त की ओर भाजपा प्रत्याशी निरहुआ

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं, निरहुआ 10854 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 220041 वोट मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को  209187 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 181175 मत मिले हैं।

‘गिनती पूरी होने से पहले ही नारेबाजी’

रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम रजा का कहना है कि गिनती पूरी होने से पहले ही नारेबाजी शुरू कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को वोट नहीं डालने दिया।

सपा प्रत्याशी आसिम राजा पीछे

रामपुर में उप चुनाव मतगणना में 26 राउंड के परिणाम जारी हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 17804 वोट से सपा प्रत्याशी आसिम राजा से आगे चल रहे हैं

Show More

Related Articles

Back to top button