Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीयव्यापार

Apple iPhones will be made in India Now: एप्पल का आईफोन भारत में बनने लगा- अश्विनी वैष्णव

Apple iPhones will be made in India Now: एप्पल का आईफोन भारत में बनने लगा।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में एप्पल के आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी इकाई बेंगलुरु के पास होसुर में लगाई जा रही है। इसमें करीब 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि अब एप्पल का आईफोन भारत में बनने लगा है और इसकी सबसे बड़ी फैक्ट्री बेंगलुरु के पास लग रही है। खुशी की बात ये है कि आदिवासी समुदाय की हमारी बहनें भी भारत में आईफोन का निर्माण करेंगी।

Jobs in MP अब पांच प्रतिशत से अधिक भर्ती कर सकेंगे विभाग

करीब 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में एप्पल के आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी इकाई बेंगलुरु के पास होसुर में लगाई जा रही है। इसमें करीब 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आईफोन अब भारत में बन रहा है। होसुर में स्थापित इकाई में 60,000 लोग एक साथ काम कर सकेंगे। इन कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp