Monday, November 2, 2026
Latest:
बॉलीवुडराष्ट्रीय

Annu Agrwal In Indian Idol: विवादों में घिरा ‘इंडियन आइडल’ शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप

Annu Agrwal In Indian Idol: विवादों में घिरा ‘इंडियन आइडल’ शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शो अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ जाता है। अब एक बार फिर से यह शो विवादों में आ गया है। हालांकि इस बार ‘इंडियन आइडल’ को किसी सोशल मीडिया यूजर के द्वारा ट्रोल नहीं किया गया है, बल्कि आशिकी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री रहीं अनु अग्रवाल ने शो के मेकर्स पर उनके सीन काटने का आरोप लगाया है।

दरअसल हाल ही में इंडियन आइडल शो में अभिनेत्री अनु अग्रवाल और पूरी आशिकी मूवी कास्ट ने बतौर गेस्ट शिरकत की थी। अब अभिनेत्री का कहना है कि वह शो में बहुत कम देखी गई हैं क्योंकि मेकर्स ने उनके काफी सीन को काट दिया है। हाल ही में अनु अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वे शो में राहुल रॉय के बगल में बैठी थी लेकिन जब यह एपिसोड टीवी पर आया तो उन्हें फ्रेम से बाहर कर दिया गया।

इसके अलावा अनु अग्रवाल ने बात करते हुए कहा कि “मैं सेल्फ मेड और सेल्फ हील गर्ल हूं, मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने वहां पर बैठे कंटेस्टेंट की कहानी सुनी और उन्हें मोटिवेट किया, लेकिन इस बात से दुखी हूं कि मैंने जो मोटिवेशनल बातें कही वो लोगों तक नहीं पहुंची।

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने इसके आगे कहा कि जब वह स्टेज पर गई तो कुमार सानू सहित सभी लोगों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई, उनके लिए ये कंप्लीट ग्रैटिट्यूड था और उस समय वे भगवान को याद कर रही थी, जिनकी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला लेकिन चैनल ने सब डिलीट कर दिया। फिलहाल अभिनेत्री के इस बयान के बाद अभी शो के मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म आशिकी जबरदस्त हिट हुई थी और आज भी इस फिल्म और इसके गानों को खूब पसंद किया जाता है। अनु अग्रवाल भी इस फिल्म से एकदम चर्चा में आ गई थीं लेकिन अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि अब अभिनेत्री सोशल मीडिया आदि के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp