Thursday, November 19, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHजबलपुर

जबलपुर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर पुत्र ने पिता को किया अधमरा

जबलपुर के पिपरिया गांव में शराब पीने को लेकर पति पत्नी का इस कदर विवाद हुआ कि पति ने पत्नी की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी, वही जैसे ही हत्या की खबर मृतिका के पुत्र को लगी तो वो भी मौके पर पहुँचा और अपने पिता पर लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया,घटनाक्रम के चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद में पति ने फोड़ दिया पत्नी का सिर
पुलिस के मुताबिक आरोपी खंजाची बर्मन पिपरिया चाकघाट का रहने वाला है और शराब पीने का आदि है। जो रोजाना शराब पीकर आता और अपनी पत्नी से विवाद करने लगता था, और आज भी मृतिका का पति शराब पीकर घर पहुँचा और पत्नी से विवाद करने लगा जिस पर पत्नी ने जब मना किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर लाठी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

माँ की हत्या पर पुत्र ने पिता को पीटा
वही जब यह खबर मृतका के बेटे को लगी कि उसकी माँ शांति बाई की उसके पिता ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी है, तो वह घर आया तो देखा कि उसकी माँ मृत पड़ी हुई है यह देखते ही पुत्र अपना आपा खो बैठा और अपने पिता पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनो को किया गिरफ्तार
वही जैसे ही ये खबर बरेला थाना पुलिस को मिली कि चाकघाट पिपरिया गांव में महिला की हत्या हो गई है तो पुलिस मौके पर पहुँचती और जहाँ पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया, फिलहाल इस घटना के बाद से समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है।