Tuesday, November 17, 2026
Latest:
HOME

बाबा ईश्वर शाह जी के प्रकाट्य उत्सव पर सुभाष चौक में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब समाजसेवी सुनील हसीजा एवं मित्रमंडली ने किया भव्य आयोजन, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ बाबा जी का स्वागत

तपन निषाद/कटनी-बाबा ईश्वर शाह जी के पावन प्रकाट्य उत्सव के अवसर पर मंगलवार को शहर के सुभाष चौक में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समाजसेवी सुनील हसीजा एवं उनकी मित्रमंडली द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा सुभाष चौक बाबा जी के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई तथा बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा ईश्वर शाह जी की भव्य अगवानी के साथ हुआ। बाबा जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने जोरदार आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया। उत्साह और उमंग से सराबोर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा जी का अभिनंदन किया। आयोजन स्थल पर देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बाबा जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा समाजसेवी यश पाठक, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजू शर्मा एवं समाजसेवी सुनील हसीजा ने बाबा ईश्वर शाह जी को शाही पगड़ी एवं शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने बाबा जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए इस पावन अवसर को शहर के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुभाष चौक पर श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। आयोजक सुनील हसीजा एवं उनकी मित्रमंडली द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रयास किए गए।
आज होगा विशाल भंडारे का आयोजन
बाबा ईश्वर शाह जी के प्रकाट्य उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को भी धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का सिलसिला जारी रहेगा। इसी क्रम में सुभाष चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
कार्यक्रम में अक्षय श्रीवास्तव, दीपक गुमाश्ता, विवेक शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, सुनील डोडानी, सुनील हसीजा, अंशुल जायसवाल, मंटू गुप्ता, बप्पी गुप्ता, शेरू हसीजा, शिवम पहेरिया, पुनीत जैन, जयकिशन गंगवानी एवं आलोक जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038