Tuesday, November 17, 2026
Latest:
HOME

पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने किया सेवानिवृत्त इंजीनियर बी एल बेन द्वारा लिखित पुस्तक “अन्तर्मन का प्रवाह” का विमोचन स्वयं को समझने की यात्रा भीतर से शुरू होती है : “अन्तर्मन का प्रवाह” का विमोचन, पाठकों को आत्म चिंतन की ओर करेगी प्रेरित

पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने किया सेवानिवृत्त इंजीनियर बी एल बेन द्वारा लिखित पुस्तक “अन्तर्मन का प्रवाह” का विमोचन

स्वयं को समझने की यात्रा भीतर से शुरू होती है : “अन्तर्मन का प्रवाह” का विमोचन, पाठकों को आत्म चिंतन की ओर करेगी प्रेरित

तपन निषाद/कटनी(YASHBHARAT.COM)। सेवानिवृत्त इंजीनियर बी.एल. बेन द्वारा लिखित पुस्तक *”अन्तर्मन का प्रवाह”* का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने किया। इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और लेखक के परिजनों की उपस्थिति रही।

विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने लेखक बी.एल. बेन को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें समाज को आत्ममंथन और सकारात्मक सोच की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में व्यक्ति खुद से दूर हो जाता है, ऐसे में “अन्तर्मन का प्रवाह” जैसी कृति पाठकों को ठहरकर सोचने का अवसर देगी।

लेखक बी.एल. बेन ने बताया कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने अपने विचारों, भावनाओं और जीवन के अनुभवों को समझाने का प्रयास किया है। यह पुस्तक केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार करने का अवसर देती है।

इसी दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर, “अन्तर्मन का प्रवाह” में भावनाओं और आत्मचिंतन को एक अनूठी यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। बाह्य जीवन की व्यस्तता के बीच अक्सर व्यक्ति स्वयं से संवाद करना भूल जाता है, ऐसे में यह पुस्तक पाठकों को अपने भीतर झांकने व जीवन के अनुभवों का विश्लेषण और आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।

यह केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि स्वयं को जानने और अपने विचारों को नई दिशा प्रदान करने वाली कृति के रूप में प्रस्तुत है। यह कृति उन पाठकों के लिए विशेष रुचिकर हो सकती है, जो साहित्य के माध्यम से आत्मचिंतन, भावनात्मक समझ और आत्मबोध की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

पुस्तक का संदेश है कि *स्वयं को समझने की यात्रा भीतर से शुरू होती है और यही यात्रा जीवन को देखने का नजरिया बदल सकती है।*

लेखक ने पुस्तक प्रकाशन में सहयोग के लिए अपने परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा मनीष ने सामने और पीछे वाले पृष्ठों के चयन व सज्जन में सकारात्मक सहयोग दिया और मेरी बहू कंचन ज्योति ने पुस्तक प्रकाशन में भावनात्मक सहयोग दिया एवं अन्य साथियों ने भी विभिन्न रूपों में अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि “अन्तर्मन का प्रवाह” पाठकों को आत्म चिंतन और आत्म बोध की ओर प्रेरित करेगी।

कुठला के छोटे से गांव से मुंबई तक : इंजीनियर से कवि तक का सफर, जानिए कौन हैं बिहारी लाल बेन

“अन्तर्मन का प्रवाह” के लेखक बिहारी लाल बेन की जीवन यात्रा संघर्ष, शिक्षा और संवेदनशीलता की मिसाल है। एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ उनका सफर देश की प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचा, और रिटायरमेंट के बाद वही सफर अब कविता और साहित्य के रूप में सामने आ रहा है। बिहारी लाल बेन का जन्म कटनी (म.प्र.) के पास ही के गांव (ननिहाल) में विनायकी चतुर्थी (हरितालिका तीज के दूसरे दिन) सुबह के समय हुआ था। प्राथमिक शिक्षा कुठला गांव की प्राथमिक शाला में हुई। इसके बाद छठवीं से ग्यारहवीं तक की पढ़ाई कटनी के तिलक राष्ट्रीय स्कूल में हुई। तत्पश्चात जबलपुर के शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की शिक्षा पूर्ण की। बी.ई. की डिग्री लेने के बाद एच.ई.सी.एल., बरौनी / हल्दिया में इन्स्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर के पद पर दो वर्ष कार्य किया। इसके बाद ई.आई.एल. (इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड), मुंबई में ज्वाइन किया। यह स्थानांतरण वाला कार्य था, विभिन्न स्थानों / शहरों में कार्य करते हुए स्वास्थ्य संबंधित कारणों से रिटायरमेंट के दस वर्ष पहले मुंबई में ही पोस्ट कर दिया गया।

लेखक का परिवार परिचय

*नाम :* बिहारी लाल बेन
*पत्नी :* पुष्पलता बेन
*पिता :* स्व. श्री दुखिया प्रसाद बेन
*माता :* स्व. श्रीमती श्यामा बेन
*जन्म स्थल :* कुठला, कटनी (म.प्र.)
*शिक्षा :* स्नातकोत्तर (बी.ई.) इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर (म.प्र.)
*कार्य स्थल :* इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038