Wednesday, November 18, 2026
Latest:
HOMEKATNI

विद्यार्थियों को जैविक खेती की अवधारणा एवं सिद्धांत पशुधन प्रबंधना का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

 

सूरज साहू कटनी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं रोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय विजय राघवगढ़ मेंविद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शनमें जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया गयाजैविक खेती की अवधारणा के अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों कीटनाशकों और आनुवंशिक रूप से संशोधित बीजों का उपयोग न करके ग्राम में उपलब्ध कचरा गोबर गोमूत्र आदिसंसाधनों से जैविक खाद एवं कीटनाशक बनाने तथा प्रकृति के साथ मिलकर काम करने की जानकारी दी गई। प्रमुख अवधारणा के अंतर्गत पारिस्थितिक संतुलन मिट्टी का स्वास्थ्य जैव विविधता चक्रीय प्रणाली स्वास्थ्य और सुरक्षा के विषय में बतलाया गया। विद्यार्थियों को जैविक खेती के सिद्धांत के अंतर्गत स्वास्थ्य ताका सिद्धांत पर्यावरणीय सिद्धांत समता का सिद्धांत तथा परिचर्याके सिद्धांत का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जैविक खेती में पशुधन प्रबंधन एक ऐसा तरीका है जिसमें पशुओं को न केवल दूध के लिए पाला जाता है बल्कि उन्हें पूरी कृषि प्रणाली का एक अभिन्न अंग माना जाता है इस प्रणाली में पशु और फसलेंएक दूसरे के पूरक होते हैं जिससे खेत एक आत्मनिर्भर और टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र बन जाता है पशुधन प्रबंधन के मुख्य सिद्धांत के अंतर्गत पशुओं का प्राकृतिक जीवन प्राकृतिक आहार स्वस्थ और रोग मुक्त पशुधन। जैविक खेती में पशुधन के महत्व के अंतर्गत जैविक खाद का स्रोत गोबर् की खाद एवं गौ मूत्र ऊर्जा और श्रम का स्रोत हल चलाना परिवहन एवं आत्मनिर्भरता का आधार तथा पशुधन प्रबंधन के लाभ के अंतर्गत लागत में कमी आय में वृद्धि पर्यावरण संरक्षण तथा मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई