News24you

News you are looking for

Damoh By Election Result: 14 राउंड की मतगणना पूरी, 1791 वोटों से आगे चल रही कांग्रेस

Damoh By Election Result: 14 राउंड की मतगणना पूरी, 1791 वोटों से आगे चल रही कांग्रेस

दमोह। दमोह विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से पालिटेक्निक कालेज परिसर में डाक मतपत्राें की गणना के साथ मतगणना की प्रक्रिया जारी है। 14 वे राउंड में कांग्रेस ने ली 1791 वोटों की बढ़त। कुल 15802 की लीड हुई।

तेरहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिली 1366 वोटों की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 14013 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी तेरहवां राउंड भी हारे।

शहरी क्षेत्र के सिविल बार्ड 10 की हुई मतगणना
बारहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को 1267 वोटों की बढ़त मिली और कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढत 12647 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी बारहवां राउंड भी हारे। शहरी क्षेत्र के सिविल बार्ड 06-07-08 की हुई मतगणना। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने वार्ड में जीत दर्ज की।

ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिले 1307 वोट। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 11401 वोट हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ग्यारहवां राउंड हारे। शहरी क्षेत्र के पुराना बाजार 01-02-03 बार्ड की हुई मतगणना।