News24you

News you are looking for

LIVE: बंगाल में 35 सीटों पर हो रही वोटिंग, मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डालकर क्या कहा?

Himanchal Advisory Jari: हिमाचल के लिए एडवाइजरी जारी, बूस्टर डोज अनिवार्य, आरटीपीसीआर से होगी रैंडम सैंपलिंग

West Bengal Election 2021 LIVE: पश्चिम बंगाल में कोरोना कहर के बीच आज यानी गुरुवार को आखिरी चरण का मतदान है। बंगाल में आज आंठवें और आखिरी चरण में 35 सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां 84 लाख से ज्यादा मतदाता 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

 

वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। वोटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। सबकी निगाहें तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर होंगी, जो निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूर्व के चरणों में हुई हिंसा, खासकर चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में पांच लोगों की मौत के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं बंगाल चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स।