News24you

News you are looking for

निजी चैनल का दावा-गोरखपुर के BRD मेडिकल कालेज में फिर हादसा, 48 घंटे में 36 बच्चों की मौत

निजी चैनल का दावा-गोरखपुर के BRD मेडिकल कालेज में फिर हादसा, 48 घंटे में 36 बच्चों की मौत
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में एक और बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। CNNNews18 के मुताबिक, पिछले 48 घंटों के दौरान 36 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सिर्फ सात बच्चों की मौत हुई है। अभी बच्चों की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में 48 घंटे में 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। उस मामले में आज(मंगलवार) ही बीआरडी कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला को यूपी STF ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, एसटीएफ के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इन दोनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *