Thursday, November 5, 2026
Latest:
जबलपुरHOMEMADHYAPRADESH

Jabalpur लगुन समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत

लगुन की खुशियां मातम में बदल गई। मध्यप्रदेश के Jabalpur में यह घटना घटी। थाना बेलबाग अंतर्गत ब्यौहारबाग में मंगलवार 24 जनवरी की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब लगुन समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन निवासी रोहित पिल्लई पिता वासु पिल्लई अपने दोस्त पांडे चौक ब्यौहार बाग निवासी अनुष्ठान सोनकर के लगुन समारोह में शामिल होने पहुंचा था।

लगुन कार्यक्रम होने के बाद रोहित अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था तभी बंदूक से किसी ने एक दो फायर किए जिसमें एक गोली रोहित को आकर लग गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। रोहित के नीचे गिरते ही लगुन समारोह कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई, घायल अवस्था में राहुल को अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित पिल्लई कुछ समय से दिल्ली रह रहा था। अपने दोस्त अनुष्ठान के लगुन कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचा था।