News24you

News you are looking for

Jabalpur: बेहोशी की दवा खिलाकर काट दिया युवक लिंग, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Jabalpur Politics: जबलपुर में खालिस्तान समर्थक की गिरफ्तारी से भड़का SFJ नेता, CM को जूता मारने पर 25000 डॉलर इनाम रखा

Jabalpur: बेहोशी की दवा खिलाकर काट दिया युवक लिंग, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा । अधारताल थानाक्षेत्र स्थित एक सुनसान जगह पर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक का लिंग काटकर उसे किन्नर बना दिया। युवक को जब होश आया और उसने अपनी हालत देखी तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मूलत: गोसलपुर के बुढ़ागढ़ में रहने वाले मंजीत यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्तमान में वह हनुमानताल स्थित गुड्डी बाई के मकान में किराए से रह रहा है और नाचने-गाने का काम करता है।

उसके काम से जोया किन्नर व अन्य जलन रखते हैं और अक्सर ही विवाद करने पर उतारू रहते हैं। 4 जनवरी को जोया ने उसे किसी काम से अधारताल के एक सुनसान इलाके में बुलाया, जहां वह अपने दो अन्य साथियों के साथ खड़ी थी।

उन तीनों ने मंजीत को कोई नशीली चीज खिलाई और फिर गाड़ी में ले जाकर लिंग काटकर उसे किन्नर बना दिया। घटना के बाद वह कई दिनों तक बीमार भी और जब वह थोड़ा संभला तो उसने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।