News24you

News you are looking for

Katni में शांति की तलाश! ठाणे के युवक ने होटल में लगाई फांसी

katni student

katni में शांति की तलाश में निकले युवक ने यहां के एक नामी होटल में फांसी लगा ली। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल अरिंदम Hotel Arindum में भी एक युवक ने फांसी लगा ली है। सीएसपी वीपी सिंह ने बताया कि अरुण परमार पिता हीरा परमार (38) थाणे महाराष्ट्र का रहने वाला है। 5 जनवरी को कटनी आया था।

Hotel Arindum में ठहरा था, जहां पर उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना की जानकारी लगने पर मामले की जांच शुरू की गई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, दिल ने कष्ट दिया है, उसे मारना चाहता हूं, होटल का जितना किराया है वह रखकर जा रहा हूं, जो रुपए अधिक हैं तो जब मेरा भाई आए उसे दे दिए जाएं।

युवक एक सप्ताह पहले घर से शांति की तलाश के लिए जाने की बात कहकर किसी आश्रम जाने निकला था। युवक घर से हरिद्वार पहुंचा, इसके बाद कटनी आया। सोशल मीडिया में एक अमित नामक युवक से दोस्ती हुई थी। उसे बताया कि हरिद्वार से लौट रहा हूं, मिलने आना। युवक होटल गया, मिला भी, लेकिन फिर बात नहीं हुई।